

वरदान न्यूज । पूर्णियां
फाईलेरिया से बचाव के लिए सेन्ट्रल जेल में शनिवार को कैदियों को दवा खिलायी गई। जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार जी की अनुमति से दवा खिलाने की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ दिलीप कुमार, सिनियर मेडिकल ऑफीसर डॉ बागेश्वर कुमार, जेल अस्पताल में कार्यरत डॉ कुमार प्रीतम एवं डॉ आर के चौधरी, वेक्टर जनित ऑफिस से रविनंदन जी, राजेन्द्र जी, सोनिया मंडल, जूही, आशुतोष, सोनू, स्नेहलता, मनीष और करीब 20 आशाओं की टीम ने जेल में कार्यरत अधिकारियों की मदद से कार्यक्रम को सफल बनाया। करीब 1000 पुरूष और महिला कैदियों ने दवा खायी। साथ ही जरूरतमंद कैदियों को ब्लड प्रेशर और शुगर जांच किया गया और जिनको मेडिकल ईलाज की जरूरत थी, उन्हें दवा भी दिया गया।
