

वरदान न्यूज । पूर्णियां
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल धमधाहा में सभी एएनएम सभी आशा फेसिलेटर के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, BHM एवं सभी CHO भी उपस्थित थे। इस बैठक में सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई क्रमशः:—– वर्ष 2025 26 में एंटीनेटल चेकिंग (ANC) यानी प्रसव पूर्व जांच की पंचायत बार उपलब्धि पर समीक्षा। नियमित टीकाकरण में काम उपलब्धि करने वाले एएनएम एवं संबंधित सी एच ओ से उपलब्धि बढ़ाने हेतु आवश्यक रणनीति पर चर्चा किया गया। टीवी मरीजों को चिन्हित कर अनुमंडल अस्पताल में भेजने हेतु अभियान चलाने पर चर्चा हुई। HRP (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) से संबंधित गर्भवती महिलाओं का प्रसव होने तक फॉलो अप करने संबंधी चर्चा किया गया। अनुमंडल अस्पताल धमदाहा में अल्ट्रासाउंड फैसिलिटी उपलब्ध कराने संबंधी बिंदु पर चर्चा किया गया। अस्पताल के सौंदर्यीकरण एवं मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ससमय मिले इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। विदित हो कि इस संदर्भ में हाल ही में नीति आयोग की टीम एवं संबंधित अभियंता द्वारा भी स्थल का निरीक्षण किया गया हैं। GARDASIL HPV VACCINATION में बढ़ोतरी हेतु आशा फेसिलेटर के साथ-साथ कुल 09 CHO को पंचायतवार वरीय प्रभारी बनाकर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिया गया।
