

वरदान न्यूज । सुपौल
आज दिनांक 18.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सुश्री सारा अशरफ, भा0प्र0से0, उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष, निदेशक, डी० आर० डी० ए० सह सदस्य सचिव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में बायोगैस संयंत्र इकाई के क्रियान्वय एवं रख रखाव, निर्मित csc के मरम्मति एवं सुरक्षा के लिए गेट तथा WPU पर Weighing Machine का क्रय 15 वीं वित्त के टाईड निधि से कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही LSBA अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा की गयी एवं प्रत्येक प्रखंड अन्तर्गत न्यूनतम दो ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में WPU पर निर्माण किये जा रहे जैविक खाद का पोषण वाटिका एवं वन प्रमंडल के नर्सरी से जोड़ने एवं राजस्व की प्राप्ति करने हेतु निदेशित किया गया। आज के समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सभी लाभुकों के आवास निर्माण कार्य में प्रगति और ससमय लाभुकों के किस्त भुगतान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त कार्य में प्रगति लेन हेतु संबंधित सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा और क्षेत्र भ्रमण करने का भी निदेश दिया गया।
