

वरदान न्यूज । मधेपुरा
आज दिनांक 18-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से न्यू पुलिस लाईन, मधेपुरा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
