अक्षय तृतीया के पूर्व बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ समारोह

वरदान न्यूज । सुपौल

महिला एवं बाल विकास निगम के अधीन संचालित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय सुपौल एवं वन स्टॉप सेंटर सुपौल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को होने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह के रोकथाम हेतु शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी कर्मी एवं आम पब्लिक को शपथ दिलाई गई तथा सबको बताया गया कि अपने-अपने गांव के धार्मिक स्थलों पर उक्त अवसर पर होने वाले बाल विवाह के रोकने में अपना भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में श्रीमती रूपम कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, श्री हरि नारायण कुमार, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती कुमारी प्रतिभा, केंद्र प्रशासक, श्रीमती सलोनी कुमारी, केंद्र प्रशासक, श्रीमती नीतू कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ, मोहम्मद तारीक सिद्दीकी लैंगिक विशेषज्ञ, आरती कुमारी केस वर्कर, अर्चना कुमारी परामर्शी, सुशांत कुमार, लेखा सहायक, सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, नाजनी प्रवीण एवं अन्य पब्लिक भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!