

वरदान न्यूज । पूर्णियां
जनगणना 2027 के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में बैठक हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनगणना 2027 के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। जनगणना में सबकी भागीदारी पूर्णिया आगे, बिहार आगे जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा एक सकारात्मक पहल की ओर कदम बढ़ाया गया है। बैठक में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा स्वयं Self Enumeration किया गया। सभी पूर्णिया वासियों को स्वयं से Self Enumeration (स्व:गणना) अपने मोबाइल फोन से करने का अपील किया गया। यह एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने परिवार की जनगणना की जानकारी स्वयं भर सकते हैं। बिना किसी इंतज़ार के, घर बैठे कर सकते हैं। सही और सटीक डेटा से सरकारी योजनाएं बेहतर बनती है। इससे जिला के विकास को बल मिलता है। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाई जाती है। स्व:गणना के प्रकिया के बारे में बताया गया कि बस इस लिंक पर जाएं और आज ही अपनी जानकारी दर्ज करें: विभागीय वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर देरी न करें, आज ही करें Self Enumeration, आइए,हम सब मिलकर पूर्णिया जिला को बनाए एक जागरूक और जिम्मेदार जिला बनाए।
