केंद्रीय कारा पूर्णिया का किया गया औचक निरीक्षण

वरदान न्यूज । पूर्णियां

जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०) पूर्णिया के निर्देश में पांच सदस्यीय टीम का गठन अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम द्वारा शुक्रवार को चार बजे सुबह में केन्द्रीय कारा,पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं पाया गया। निरीक्षण के क्रम में कारा परिसर एवं रसोई घर में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गई। बैरक में नियमित साफ सफ़ाई कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश  दिया गया। निरीक्षण के दौरान समाहर्ता, विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्री श्वेताम दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नीलिमा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व एवं अंचल अधिकारी तथा थाना अध्यक्ष, के० हाट और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!