

वरदान न्यूज । सुपौल
आज दिनांक 17.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार (भा०प्र०से०), जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II (VVP-II) अन्तर्गत चयनित योजनाओं अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं प्राक्कलन तैयार करने हेतु जिलास्तरीय समिति (DLC-VVP-II) के सभी पदाधिकारियों के उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। संबंधित विभागों से बसंतपुर प्रखण्ड के कुल 27 तथा निर्मली के कुल 03 गाँवों में चयनित योजनाओं का (मॉडल गॉव के आधार पर) अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं प्राक्कलन संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सुपौल, अपर समाहर्ता, सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर/निर्मली, अनुमण्डल पदाधिकारी, बसंतपुर/निर्मली एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
