

वरदान न्यूज । सुपौल
आज दिनांक 17.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा कुल 32 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
