

वरदान न्यूज । सुपौल
आज दिनांक 17.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, सुपौल द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य के पूर्व स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपना स्व-गणना पंजीकरण करते हुए अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित होगी।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिले के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपना विवरण स्वयं दर्ज करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
