अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार की महत्वपूर्ण बैठक

वरदान न्यूज । पूर्णियां

पटना: आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली द्वारा अस्पतालों के लिए तैयार किए जा रहे नए सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में बुलाई गई थी। बैठक में अस्पतालों को भविष्य की आपदाओं जैसे आग, बाढ़ या भूकंप से सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ‘फायर ऑडिट’ और ‘फ्लड रेजिलिएंस’ (बाढ़ सुरक्षा) सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल का नुकसान न हो। इस VC में पूर्णिया से अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), एडीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ( स्वास्थ्य) अस्पताल उपाधीक्षक (GMCH)और जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!