

वरदान न्यूज । मधेपुरा
आज दिनांक 13-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में सिंहेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के अनुरूप प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण, आपसी समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों में गति बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होकर आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित हो सके।
