
वरदान न्यूज । पूर्णियां
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पैक्स निर्वाचन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन
महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलांतर्गत 66 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कार्यों एवं पैक्स चुनाव से संबंधित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा किया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया ।सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया और निर्वाचन कार्यक्रम को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया।
