पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम 09अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक रहेगा संचालित

वरदान न्यूज । पूर्णियां

श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन रूट चार्ट के अनुरूप किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वय स्थापित करते हुए विशेष रूप से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सभी केंद्रों पर “पोषण पर चर्चा”और “पोषण रैली”का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविकाओं द्वारा लाभार्थियों के साथ मिलकर पोषण के महत्व,संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा भोजन में विविधता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिससे सभी आवश्यक पोषक तत्वों एवं खनिज लवणों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।इसके अतिरिक्त, जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व के संबंध में भी लाभार्थियों को गहन जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण रैली निकालकर समुदाय में व्यापक जन-जागरूकता फैलाई गई। उक्त गतिविधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रों का भ्रमण कर पर्यवेक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!