

वरदान न्यूज । सुपौल
सुपौल नगर क्षेत्र में निवासियों को पाईपलाइन के द्वारा गैस पहुँचाने के लिए पी०एन०जी० पाईपलाइन के कार्य हेतु भूमि चिन्हित करने का कार्य अंतिम चरण में है। BPCL द्वारा घर-घर तक पाईपलाइन पहुंचाने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जायेगा, जिससे सुपौल नगर क्षेत्र के निवासियों को LPG गैस सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जायेगी। विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में वैवाहिक कार्यों में उपयोग करने हेतु वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति कराने के लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष जिस व्यक्ति के घर में वैवाहिक कार्यक्रम है ये आवेदन करके तेल कम्पनी के अंतर्गत पंजीकृत अपने रसोईये के माध्यम से वाणिज्यिक गैस प्राप्त कर सकेंगे। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 13264 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है, और आज 6885 अतिरिक्त LPG गैस सिलेंडर प्राप्त होने की संभावना है। कल दिनांक 10.04.2026 को लगभग 5899 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 23378 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 45 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 06 भूशकुलिया एच०पी० ग्रामीण वितरक, उषा जगरनाथ एच०पी० ग्रामीण वितरण्क, मुस्कान एच०पी० ग्रामीण वितरक, मुरली इण्डेन ग्रामीण वितरक, रत्ना इण्डेल ग्रामीण वितरक एवं बजरंग भारत गैस ग्रामीण वितरक पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 21 की जाँच की गई है। 23 अन्य होटलों/ प्रतिष्ठानों पर LPG गैस सिलेण्डरों के प्रयोग की जाँच हेतु छापेमारी की गई है। जिले में LPG की उपलब्धता में लगातार सुधार हो रहा है। है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण हो रहा है। 4 पेट्रोल पम्पों की जाँच की गई है। तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित करके लगातार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 11.04.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 8 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। अभी तक घरेलु गैस के वाणिज्यिक प्रयोग/ कालाबाजारी के आरोप में जिला अन्तर्गत तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निर्वाध ईवन एवं LPG गैस की आपूर्ति को सुबारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन, सुपौल पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन सभी लोगों से अनुरोध करता है कि आवश्यक वस्तुओं, LPG गैस, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, जितनी आवश्यकता है नियमानुसार गैस की आपूर्ति की जा रही है।
