

वरदान न्यूज । पूर्णियां
पूर्णिया जिला में पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 से 23 अप्रैल 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें 0–6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कुपोषण मुक्ति के साथ-साथ शिशु एवं बाल मस्तिष्क के समग्र विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उत्तेजना (Early Childhood Stimulation) पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने ICDS, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, PHED सहित सभी विभागों को सशक्त समन्वय स्थापित करवाते हुए PRI प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला एवं जागरूकता रैलियों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा जोर दिया गया कि मातृ एवं शिशु पोषण 0–3 वर्ष के बच्चों हेतु प्रारंभिक उत्तेजना, 3–6 वर्ष के बच्चों हेतु खेल आधारित शिक्षा एवम ecce विद्यालय विद्यारंभ प्रमाण पत्र के लिए योग्य बच्चों को केंद्र पर वितरण करवाना। स्क्रीन टाइम में कमी,आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। उक्त अवसर पर आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ क्रमशः:—
- “पोषण पर चर्चा” के माध्यम से जागरूकता सत्र
- पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श सत्र (गर्भवती, धात्री माताएं एवं बच्चे)
- VHSND सत्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी
- पोषण रेसिपी प्रदर्शन एवं सामुदायिक प्रतियोगिताएं
- पोषण रैली एवं IEC अभियान
- ECCE एवं खेल आधारित शिक्षण गतिविधियाँ
- परिवार सहभागिता एवं पिता की भागीदारी को प्रोत्साहन
- “नो स्क्रीन आवर” एवं बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा
- पोषण मेला एवं सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर सुनिश्चित करें।साथ ही साथ पोषण पोर्टल जनआंदोलन के डैशबोर्ड पर समयबद्ध एवं सटीक फोटोयुक्त प्रतिवेदन अपलोड करने तथा जनआंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया। सभी विभागों को टारगेट के अनुरूप गतिविधि आयोजित कर इंट्री करवाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी, सुगंधा शर्मा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं डेवलपमेंट पार्टनर, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक एवं संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
