जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का भरोसा

वरदान न्यूज । मधेपुरा

आज समाहरणालय, मधेपुरा स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन द्वारा आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 32 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी श्री रंजन ने सभी आवेदनों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता एवं न्यायसंगत तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि जिला प्रशासन, मधेपुरा आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा जनसुनवाई जैसे मंचों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!