उप निदेशक (सांख्यिकी) कोशी प्रमंडल के द्वारा मुरलीगंज प्रखंड अन्तर्गत जीतापुर राजस्व ग्राम में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

वरदान न्यूज । मधेपुरा

आज दिनांक-10.04.2026 को श्री शशि कान्त प्रकाश, उप निदेशक (सांख्यिकी) कोशी प्रमंडल, सहरसा के द्वारा मुरलीगंज प्रखंड अन्तर्गत जीतापुर राजस्व ग्राम में किसान अशोक कुमार रजक के खेत में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। 10X5 मी० क्षेत्रफल में उत्पादन दर का आकलन हेतु सेम्पलिंग मेर्थड से कराया गया जिसमें हरा दाना का वजन 23.250 किग्रा प्राप्त किया गया, जो 46 क्वींटल प्रति हेक्टेयर की दर से उत्पादन का डाटा प्राप्त हुआ है। इस पंचायत का उपज दर मधेपुरा जिले में अन्य प्रखंड की तुलना में सबसे अधिक पाया गया। स्थानयी किसान सलाहकार श्री नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि यहाँ के अन्य पंचायतों में भी यही उपज दर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री शिव नारायण राउत, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री कृष्ण कान्त चौधरी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बाताया गया कि यह उपज दर का आकलन कर विभाग एवं सरकार को भेजा जाता है इस आंकड़ों का उपयोग सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजना एवं नीति निर्धारण में किया जाता है। इससे न केवल कृषि उत्पादन में लगे किसानों को फसल क्षति सहायता प्रदान की जाती है बल्कि खाद्य सुरक्षा में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिले में कृषि उत्पादकता किसानों की आमदनी बढ़ती है एवं रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!