सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

वरदान न्यूज । पूर्णियां

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से कुल 28आवेदन देकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। जिसमें सबसे अधिक मामलें राजस्व से संबंधित तथा विधि शाखा, सामान्य शाखा एवं आपूर्ति विभाग एवं जिला परिषद से मामलें शामिल थे। जिसके त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!