

वरदान न्यूज । पूर्णियां
उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अंशुल कुमार भा० प्र० से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा फीता काटकर मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र सभेट किया गया तथा चंदन टीका लगाकर भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला पधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गान, लोकगीत की बेहतर प्रस्तुति दी गई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी का अभिभाषण हुआ और छात्राओं के नाम संदेश भी दिया गया और जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के साथ संवाद भी किया गया। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेताम दीक्षित तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका तथा प्रिंसिपल मौजूद थे।
