जिला पदाधिकारी ने बुडको द्वारा निर्माणाधीन नाला कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

वरदान न्यूज। आज दिनांक 26 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा नगर परिषद, मधेपुरा क्षेत्र अंतर्गत बुडको (BUDCO) के माध्यम से निर्माणाधीन नाला कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यकारी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना शहर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जल निकासी की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नाला निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए, जिससे नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का पूर्णत: निवारण हो सके और आम नागरिकों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं बुडको के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा समय-समय पर स्थल निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!