भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फिल्ड प्रशिक्षकों के दुसरे बैच का हुआ प्रशिक्षण

वरदान न्यूज I आज दिनांक- 26/3/2026 को भारत जनगणना 2027 के प्रथमचरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फिल्ड प्रशिक्षकों के दुसरे बैच का प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी पदा० सह- अपर जिला जनगणना पदा० के द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत से प्रारंभ की गई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा सभी फिल्ड प्रशिक्षकों को बताया गया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड (पेपर लेस) में मोबाईल APP से होना है। इसलिए सभी को पूरी ईमानदारी लगन के साथ-साथ डाटा की गुणवत्ता, गोपनीयता और सुरक्षा बनाये रखना बहुत आवश्यक है। सभी फिल्ड प्रशिक्षकों जनगणना निदेशालय बिहार पटना से आये ट्रेनिंग  कॉर्डिनेटर श्री सुनील कुमार,डी आर डी ए निदेशक  श्री अमित कुमार, DIO श्री चन्दन कुमार एवं जिला सा० पदा० श्री शिवनारायण राउत के द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी सभी फिल्ड ट्रेनरों को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!