सुरक्षित माहौल में आप मनाएं त्योहार, इसके लिए प्रतिबद्ध है पटना पुलिस

आज दिनांक 26.03.2026 को श्री अभिनव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, सदर पटना के नेतृत्व में पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा रामनवमी पर्व के मद्देनज़र महत्वपूर्ण, संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर फ्लैग_मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म आकलन किया गया तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान पटना पुलिस ने अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!