
वरदान न्यूज मधेपुरा

आज दिनांक 25 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या अव्यवस्था उत्पन्न करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति एवं व्यवस्था कायम रह सके।
