
वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.03.2026 को रामकृष्णानगर थानांतर्गत अवैध रूप से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खरीद-बिक्री किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के निर्देशन में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 09 कार्टून में रखे लगभग 20,000 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। तत्पश्चात मामले में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शन के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान हेतु जांच की जा रही है।
