
दिनाक 19.03.2026 को नवादा जिले के वारिसलीगंज थानांतर्गत सूचना मिली कि ग्राम झौर स्थित मुर्गा फार्म के पास कुछ अपराधकर्मी इकठ्ठा होकर साइबर फ्रॉड का काम कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में गठित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में 10 साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया साथ ही 14 एंड्रॉयड मोबाइल एवं 9 पन्नों का कस्टमर डाटा शीट को बरामद कर जप्त किया गया।
