किशनगंज जिला अंतर्गत नशा तस्करी के विरुद्ध बिहार पुलिस एवं एस एस बी की संयुक्त कार्रवाई, 305 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

बिहार राज्य के किशनगंज जिला अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली कि श्रवण सहनी द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त कर अन्य स्थानों पर आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गलगलिया थाना, एस एस बी भाटगांव एवं नेमुगरी की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, परंतु उसके घर की तलाशी में 305 ग्राम ब्राउन शुगर और 01 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!