पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 4.846 किलोग्राम हेरोइन व ब्राउन शुगर बरामद

मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 14.03.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर खगौल थाना क्षेत्र के ग्राम नैनचक मुस्तफापुर में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन एवं ब्राउन शुगर) बरामद किया। साथ ही अभियुक्त के पास से 01 डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2400 नकद राशि, 01 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग ₹7.5 करोड़ आंका गया है। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में उक्त जानकारी श्री कार्तिकेय के. शर्मा वरीय पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!