सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो के मामले पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार राज्य के खगड़िया जिले के गोगरी थानांतर्गत अवैध हथियार के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तत्पश्चात् गोगरी थाना पुलिस टीम द्वारा उक्त वायरल फोटो का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो करने वाला युवक हिमांशु कुमार सा०-राटन, थाना-गोगरी, जिला-खगड़िया का रहने वाला है। गोगरी थाना पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम राटन से हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त से वायरल फोटो दिखाकर पुछ-ताछ किया गया तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अवैध देशी क‌ट्टा मेरे दोस्त बिट्टू कुमार का है। अभियुक्त के स्वीकृति बयान के आधार पर छापामारी कर ग्राम राटन से बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में गोगरी थाना कांड सं0-82/26 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!