
महिला हेल्पलाइन का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को गोपनीय, सुरक्षित और तत्काल सहायता प्रदान करना है, जिसमें महिला कर्मी ही पीड़ित महिला से बात करती हैं। यदि पुरुष कर्मी की उपस्थिति में अनुचित या निजी बातें की जा रही हैं, तो यह गोपनीयता के नियमों का उल्लंघन हो सकता है। हेल्पडेस्क पर महिला की समस्याओं को केवल महिला परामर्शदाता (counselor) द्वारा सुना जाना चाहिए ताकि गोपनीयता बनी रहे। लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा नहीं हो रहा है। कुछ जगहों पर महिला की समस्याओं को पुरूष परामर्शदाता के द्वारा सुना जाता है या ऑफिस में मौजूद अन्य पुरुष के मौजूदगी में सुना जाता है जिससे महिला अपने आपको असहज महसूस करती है। साथ ही महिलाओं के आत्मसम्मान पर ठेंस पहुंच रही है। महिला हेल्प लाइन में पति-पत्नी के बीच झगड़े को सुलझाते समय, चाहे पुरुष कर्मी मौजूद हों या न हों, किसी भी पक्ष द्वारा ऊल-जलूल (अभद्र, असंसदीय या अपमानजनक) बातें करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। महिला हेल्पलाइन एक आधिकारिक परामर्श केंद्र होता है, और यहाँ आचरण के संदर्भ में गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। परामर्श (Counseling) का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजना होता है, न कि एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना या अपमानित करना। वहीं महिला हेल्पलाइन में पुरुष कर्मी भी तैनात हो सकते हैं। लेकिन, किसी भी व्यक्ति (महिला या पुरुष) को वहां अभद्र भाषा का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। महिला हेल्पलाइन में भी यदि कोई पक्ष अपमानजनक या अश्लील भाषा का प्रयोग करता है, तो उसे एक अपराध माना जा सकता है। ऐसी बातें न केवल परामर्श प्रक्रिया को बाधित करती हैं, बल्कि उन महिला कर्मियों के लिए भी असहज स्थिति पैदा करती हैं जो इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। हेल्प लाइन में बात करते समय संयमित और सम्मानजनक भाषा का उपयोग करना चाहिए। महिला हेल्प लाइन का उद्देश्य समाधान होना चाहिए, न कि झगड़े को बढ़ाना, ना कि पुरुष कर्मी के सामने महिला के साथ अनुचित बातें करना जिससे महिला के आत्मसम्मान पर ठेंस पहुंचे। महिला हेल्प लाइन में कई महिला अपनी बातों को रखने के समय वहां मौजूद पुरुष कर्मी एवं ऑफिस में मौजूद अन्य पुरुष के कारण अपने आपको असहज महसूस करती हो तो मौजूद पुरुष कर्मी एवं अन्य मौजूद पुरुष को वहां से तत्काल जाने को कह सकते हैं और महिला कर्मी को अपनी प्रीड़ा बता सकती है। अगर वहां किसी भी महिला को लग रहा है कि उनकी बातों को अनदेखा किया जा रहा है और पुरुष कर्मी के मौजूदगी में अपनी बातों को रखने को कहा जाता हो तो वहां से निकल कर स्थानीय पत्रकार को अपनी प्रीड़ा से अवगत कराते हुए डीएम से शिकायत करें। या मेरे नम्बर 9771253214 पर साक्ष्य के साथ संपर्क करें। इस मेसेज को आप लोग अधिक से अधिक शेयर करें ताकि महिलाओं के आत्मसम्मान पर ठेंस नहीं पहुंचे।
