मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा आयोजित 13 मार्च को समृद्धि यात्रा को सफल बनाने को ले सहरसा में की बैठक आयोजित

नव निर्वाचित जनता दल यू जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री गूँजेश्वर शाह जी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया। 13 मार्च को समृद्धि यात्रा में बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सहरसा की पावन धरती पर सुबह 10 बजे सहरसा स्टेडियम में पधार रहे है। जिला अध्यक्ष ने प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्षकों सभी प्रखंड अध्यक्षगण से आहवान किए हैं कि माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाबें। इस अवसर पर महर्षि विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार झा, आनंदी प्रसाद मेहता, मोहम्मद इश्तियाक खान, पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रोफेसर अरुण खान, गणेश गौरव, पान प्रवक्ता डॉक्टर लुतफुल्लाह, श्रीकांत झा, स्मिता सिंहा, राम बहादुर यादव, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, कैलाश प्रसाद यादव, जय सिंह, राजकुमार शाह, रणवीर यादव, मनोज कुमार शाह, इंदल यादव, कैलाश साह, सुशील यादव, अरुण सिंह, हेमराज मुन्ना, भीम महतो, निशा पांडे, गोविंदा सादा, हरि मेहता एवं अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!