अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मधेपुरा में रैली, वृक्षारोपण एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, मधेपुरा के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, जागरूकता रैली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी तथा जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया गया। रैली में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने महिलाओं का साथी 181, सहेंगे नहीं, कहेंगे, चुप्पी तोड़ेंगे, भ्रूण हत्या को न कहें जैसे नारों के माध्यम से महिला अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सृजन दर्पण टीम के कलाकारों द्वारा नारी शक्ति के नौ स्वरूपों की संदेशमूलक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस प्रस्तुति में कलाकार तनु मुस्कान, मुन्नी कुमारी, नेंसी कुमारी, साक्षी कुमारी, राधिका कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, मनीषा कुमारी, अनु कुमारी एवं रचना कुमारी ने प्रभावशाली अभिनय किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!