सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजनाओंका लोगों को नहीं मिल रहा है लाभ

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में लगे नल – नल योजना बनी हवा – हवाई।

मधेपुरा/उदाकिशुनगंज

सरकार की अति महत्वाकांक्षी नल-जल
योजना की हालत उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में काफी दयनीय बनी हुई है। सरकार की लाखों की लागत से लगाया गया नल से जल निकलना हवाई – हवाई साबित हो रही है। वहीं कई ऐसे पंचायत हैं जिसमें जल मिनार तो लगाया गया परंतु जल मिनार से निकलने वाली जल लोगों को आज तक नसीब नहीं हो पाया है।जिस कारण सरकार का नल – जल योजना फ्लॉप साबित हो रही है।इस योजना के क्रियान्वयन के समय तो ऐसा लग रहा था कि लोगों को आसानी से जल उपलब्ध हो जायेगा। लेकिन शुरुआती दौर में कुछ दिनों तक लोगों के घर – आंगन में नल से जल निकला। लेकिन संवेदक के रख – रखाव और विभागीय लापरवाही के कारण नल – जल योजना बदहाल हो चुकी है। अगर यही स्थिति बनी रही तो एक – आध साल में नल से जल निकलना मुश्किल हो जायेगा।आज हालत यह है कि कहीं नल का पता तक नहीं चल पा रहा है।नही तो कहीं नल से पानी ही नही निकल रहा है। वहीं शुरुआती दौर में भी संवेदक इस योजना के आधा अधूरी पाईप लाईन बिछाया ।जिस कारण कुछ दिनों तक यत्र – तत्र खुले जगहों पर देख – रेख के अभाव में नल का जल बहता रहा। परंतु आज स्थिति ऐसी बनी है कि किसी भी गांव में एक बूंद भी नल से जल नहीं निकल पा रहा है। जिस कारण लोगों में खासे आक्रोश है। वहीं विभागीय अनदेखी के कारण सरकारी योजनाओं का जमकर लूट – खसोट हुआ और संवेदक और विभाग मालामाल हो गया।
वहीं सरकारी राशि का जमकर दुरुपयोग हुआ है। सरकार इस योजना को घरातल पर लाने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया। परंतु यह योजना हवा – हवाई साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!