उदाकिशुनगंज विद्युत प्रशाखा में होली मिलन समारोह में एक दूसरे को दी बधाई ।

oplus_2

अधिकारी ने एक-दूसरे को जमकर रंग – गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई।

कार्यक्रम: विद्युत प्रशाखा उदाकिशुनगंज में होली मिलन समारोह आयोजित।
विद्युत प्रशाखा कार्यालय ,उदाकिशुनगंज में शनिवार को अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाई गई। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने किया। जबकि मंच संचालन विद्युत एसडीओ विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के सभी कनीय विद्युत अभियंता , विद्युत कर्मी के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने हिस्सा लिया।इस दौरान कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने कहा होली आपसी प्रेम का प्रतीक है।इसे हम सभी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किये। वहीं एसडीओ विजय कुमार ने कहा होली रंगों का त्योहार है।इसे हम सभी को आपसी भेदभाव को भूलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जश्न के साथ मनाना है। ताकि आपसी प्रेम बरकरार रह सके। होली के दिन सारा बैर को भूलाकर एक दूसरे के घर पहुंचकर रंग – गुलाल लगाकर मनायेंगे। होली में नशे के सेवन से हमेशा दूर रहने की अपील किये। कार्यक्रम उपस्थित पत्रकारों को एसडीओ विजय कुमार ने डायरी व कलम भेंटकर सम्मानित किये। उसके बाद एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों के साथ होली के गीत पर जमकर थिरके।जिन पर उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। होली गीतों की धुन पर सारा वातावरण उत्साह में झूम उठा। मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, विद्युत एसडीओ विजय कुमार,जेई दीपक कुमार भगत,विशाल कुमार, प्रशांत कुमार, मुकेश कुमार,मानव बल चंदन कुमार राज,मिलन कुमार, सुष्मिता कुमारी बाड़ा बाबू , बुलबुल कुमारी , कर्मी मुन्ना कुमार, अमरेश कुमार मनीष कुमार ,ललन कुमार, सुनील कुमार के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकार रणधीर कुमार, रजनीकांत ठाकुर, विनोद विनीत,विकास कुमार,गौरव ठाकुर, अरुण कुशवाहा, संजीव झा,चंदन झा, हर्ष कुमार, अवधेश कुमार,प्रभाष कुमार,प्रदीप आर्या,नवीन कुमार, राहुल कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

oplus_2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!