रुट केयर फाउंडेशन का वार्षिक कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न


डॉ. मजेश पाण्डेय ने की अध्यक्षता
सीवान।
रुट केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम रविवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक डॉ. मजेश पाण्डेय ने की। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय अस्पताल संघ के कार्यकारी सदस्य एवं दिल्ली प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों एवं अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मजेश पाण्डेय ने रुट केयर फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में इन अभियानों को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। यह कार्यक्रम हर महीने के तीसरे रविवार को होती है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था की आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!