
मधेपुरा जिला निवासी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सी.के.झा (चंदन कुमार
झा) का एकलौता पुत्र दिव्यांशु रिशु गौतम के प्रथम प्रयास में ही आईबीपीएस- 2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वो बैंक में पी ओ के पद पर कार्यरत होंगे। आईबीपीएस- 2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चे तथा अभिभावकों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय कमिटी सदस्य रंधीर कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि रिशु के इस सफलता पर माता-पिता सहित गुरूजनों का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि बच्चे के इस मुकाम पर पहुंचने में इनकी पढ़ाई में तत्परता और कठिन परिश्रम सहायक रहा। उन्होंने कहा कि छात्र द्वारा किसी भी मुकाम को हासिल तब ही किया जा सकता है जब वह अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार और जवाबदेह हो। करीब 21 की उम्र में गौतम ने प्रथम प्रयास में जो आईबीपीएस की परीक्षा पास किया काबिले तारीफ है और दूसरे छात्र के लिए प्रेरणा का श्रोत है। रिशु से सभी छात्र प्रेरित होकर तैयारी करें तो वो दिन दूर नहीं जब सफलता उनकी भी चरण चूमती हुई नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर गौतम के इस सफलता पर एनजेए के वरीय प्रदेश सचिव राजीव कुमार सिंह, मधेपुरा जिलाध्यक्ष डॉ. सुलेन्द्र कुमार, मधेपुरा जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, पुष्पम कुमार, रजनीकांत ठाकुर, राहुल कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से गौतम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है।
