नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना, भानु प्रताप सिंह ने किया जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना, भानु प्रताप सिंह द्वारा शुक्रवार दिनांक 16 जनवरी 2026 को खगौल थाना का निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं/शिकायतों को सीधे सुना गया और त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस पहल का उद्देश्य पुलिस–जनता संबंधों को मजबूत करना और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव सीधे वरीय पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!