भागलपुर में मोबाईल चोरी कर यू पी आई के माध्यम से पैसा उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, सिम एवं अन्य सामानों के साथ 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार

भागलपुर में मोबाईल चोरी कर यू पी आई के माध्यम से पैसा उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, सिम एवं अन्य सामानों के साथ 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार

दिनांक-04.01.2026 का शिकायतकर्ता रितेश कुमार कुशवाहा ग्राम-चौधरी टोला, पो० थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर के आवेदन के आधार पर साइबर थाना भागलपुर कांड सं०-03/26, दिनांक-04.01.2026 दर्ज किया गया। उक्त कांड के उद्भेदन  हेतु एक टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा छापामारी के क्रम में अवैध निकासी की गई राशि का ट्रांजैक्शन आई०डी० (आई०पी०) डिटेल्स एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्त 01.चाहत कुमार सा०-अकबरनगर 02.अमन कुमार सा०-अकबरनगर 03.रितिक कुमार सा०-साहजंगी थाना-हबीबपुर, जिला-भागलपुर उक्त अभियुक्तों के द्वारा फोन चोरी कर 04. सौरभ कुमार सा०-साहजंगी नवटोलिया, थाना-हबीबपुर को बेचता था, जिसके बाद अभियुक्त सौरभ कुमार के द्वारा फोन का लॉक तोड़कर यू पी आई के माध्यम से पैसा निकाल कर पैसे का बराबर भाग में बंटवारा कर लिया जाता था। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों द्वारा विभिन्न जगहों से फोन चुराकर यू पी आई के माध्यम से पैसा उड़ाकर फोन को कुरियर के माध्यम से राज्य के बाहर भेज दिया जाता है। गिरफ्तार युवक के पास से मोबाइल-05, स्मार्ट घड़ी-02, सिम-01, एक मेमोरी-01, चार्जिंग सॉरकेट-04, कैमरा ग्लास-09, एक मेमोरी-01, चार्जिंग सॉरकेट-04, मदरबोर्ड का कवर-02, मोबाईल का subboard-09, सिम ट्रे-06, मोबाईल का रिंगर बॉक्स-05, मोबाईल का मिडल डिस्पले-06 एवं मोबाईल का बैक पेनल 05 बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!