नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना, भानूप्रताप सिंह द्वारा किया गया बिक्रम थाना का वार्षिक निरीक्षण

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना, भानूप्रताप सिंह द्वारा बिक्रम थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सी सी टी एन एस प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु रात्रि गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!