सुपौल: धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

सुपौल, किशनपुर: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं विभागीय निदेशानुसार बुधवार को आदि सेवा केन्द्र, आदिवासी टोला, वार्ड नं0-13, ग्राम-हांसा, पंचायत-नौआवाखर, प्रखंड-किशनपुर, जिला-सुपौल में धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल एवं जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित रहे। साथ ही अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, किशनपुर, विकास मित्र, पंचायत-नौआवाखर सहित बड़ी संख्या में जनजातीय महिला-पुरुषों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम में श्री ज्ञान बहादुर गुरुम, श्री रवीन्द्र गुरुम, श्री राजकिशोर गुरुम आदि विशेष रूप से सक्रिय रहे।

सर्वप्रथम धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं जनजातीय समुदाय के लिए किए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा की।

अंत में जिला कल्याण पदाधिकारी ने जनजातीय लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उसके अनुपालन का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!