वरदान न्यूज़ – सुनील कुमार
पिपरा (सुपौल): गोपाल अष्टमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कटैया गौठ में दो दिवसीय भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बुधवार को दोपहर 2 बजे कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि नेहरू यादव, पूर्व मुखिया बीरेंद्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार मंडल एवं पैक्स अध्यक्ष बाबुल कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया।
पहले दिन के मुकाबले:
- पहले राउंड में बिनोद पहलवान (गाजीपुर) ने बिरजेश पहलवान (काशी विश्वनाथ) को पटखनी दी।
- दूसरे राउंड में रामपुकार पहलवान (इटारसी, मध्यप्रदेश) ने अमन पहलवान (वाराणसी) को चित किया।
- वहीं बाबा प्रिंस दास (पटना, बिहार) ने कानपुर के कल्लू पहलवान को पटखनी दी।
- महिला पहलवानों में ज्योति (दिल्ली) और शिखा (गोरखपुर) एवं नंदनी (वाराणसी) और खुशी (कानपुर) के बीच कुश्ती बराबर की रही।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मेला अध्यक्ष अमोल यादव, सचिव प्रदीप साह, पंकज यादव, विवेका कुमार, जनार्दन यादव, इन्दल कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, रुपेश यादव की अहम भूमिका रही।


