राजीव रंजन प्रसाद को जदयू में राष्ट्रीय महासचिव, मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी, जीकेसी सुपौल ने दी बधाई

सुपौल। वरदान न्यूज़ रितेश कुमार ठाकुर

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सुपौल में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई की ओर से बधाई सभा आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
सभा में जीकेसी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए गौरव का विषय बताया।
जीकेसी के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप लाल ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद को मिली नई जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी वक्तृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और राजनीतिक अनुभव से पार्टी के संगठनात्मक एवं मीडिया संबंधी कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद की राजनीतिक यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हमेशा युवाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को महत्व दिया है। उनके मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीता कुमारी ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी को और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक राज श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैचारिक स्पष्टता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावी संवाद की अहम भूमिका होती है। राजीव रंजन प्रसाद की संगठनात्मक दक्षता एवं तार्किक अभिव्यक्ति पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में उपयोगी होगी।
चिकित्सक प्रकोष्ठ के डॉ. सत्यप्रकाश मल्लिक ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद का सामाजिक दृष्टिकोण व्यापक रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता सराहनीय है। उन्हें मिली नई जिम्मेदारी का लाभ पार्टी और समाज दोनों को मिलेगा।
सभा में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप लाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीता कुमारी, विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक राज श्रीवास्तव, चिकित्सक प्रकोष्ठ के डॉ. सत्यप्रकाश मल्लिक के अलावा अभय श्रीवास्तव, बिन्दु श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, शक्ति सारिका, अंकुश कुमार, पूजा वर्मा, कुमार गगन, मोनिका कुमारी, माला कुमारी एवं शशि कुमारी मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने राजीव रंजन प्रसाद के सफल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!