गांधी मैदान में भास्कर महोत्सव का भव्य आयोजन, दीप प्रज्वलित कर एसडीएम ने किया शुभारंभ

सुपौल।

जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में भास्कर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवल किशोर अग्रवाल, भगवान चौधरी, विजय शंकर चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों को जिले की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।
महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!