सुपौल। आगामी कोशी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष श्री अनुपम कुमार के द्वारा कोशी स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत MLC प्रत्याशी श्री मनोज कुमार जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया है।
जिला अध्यक्ष श्री अनुपम कुमार द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को MLC प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए मनोनीत किया गया है।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए गठित संयोजन समिति में सद्भावना प्रसाद चौधरी को संयोजक बनाया गया है। समिति में राम लखन प्रसाद यादव, जब मजहरूल हक, संजीव कुमार सिंह, अभय तिवारी, रामजी सदा, सुशील मंडल, उस्मान आजाद, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रघुनाथ मुखिया, कृष्ण मोहन झा, सुरेंद्र पांडे सहित अन्य लोग शामिल हैं।

