खाड़ा पंचायत के वार्ड पंच जनक मेहरा का आकस्मिक निधन, मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

वरदान न्यूज/मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-10 शिनवारा के वार्ड पंच जनक मेहरा का बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 73 वर्ष के थे और पिछले 10 वर्षों से वार्ड पंच के पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर तुरंत उनके निज आवास शिनवारा पहुँचे। उन्होंने दिवंगत पंच के पुत्र कुलो राम और अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने जनक मेहरा को याद करते हुए कहा, जनक बाबू बेहद मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार इंसान थे। पंचायत विकास और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना हमारे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत जनक मेहरा पिता: स्वर्गीय लुचो मेहरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में 6 पुत्र और 2 पुत्रियाँ हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनके पैतृक आवास शिनवारा में ही किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान चंदन कुमार झा, कुलो राम, उपेंद्र मिस्त्री, ज्ञानी राम, प्रभु मिस्त्री, नन्हकू मिस्त्री, राजीव सिंह, नवल मिस्त्री सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!