कर्मचारी महासंघ सुपौल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

डॉ. अमन कुमार बने अध्यक्ष, सूर्य नारायण राम बने जिला मंत्री

नई टीम को मिली जिले के कर्मचारियों की कमान

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा-सुपौल के नए जिला कार्यकारिणी समिति के लिए पदाधिकारियों का चुनाव 5वें जिला सम्मेलन में राज्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार, प्रदेश महामंत्री सुबेश सिंह एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाई दी।
नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में मानद सदस्य के रूप में विभूति कुमार, मुख्य संरक्षक सी०डी० सिंह एवं सम्मानित अध्यक्ष मनोज कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार तथा जिला मंत्री सूर्य नारायण राम, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, सुपौल अनुमंडल को मनोनीत किया गया।जिला उपाध्यक्ष
डॉ० गौतम कुमार, तकनीशियन, विजय कुमार, कृषि समन्वयक, अशोक कुमार, प्रधान लिपिक, आई०सी०डी०एस०; विरेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक, राघोपुर; संजय कुमार राम, प्रधान सहायक, अंचल बसंतपुर; कुशेश्वर कुमार, कृषि समन्वयक; पंकज कुमार, डी०आर०डी०ए०; सचिन कुमार सिंह, किसान सलाहकार, श्यामदेव सादा, विकास मित्र, दिग्विजय पाठक, प्रधान सहायक, रेफरल अस्पताल, छातापुर, रमण कुमार, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता, सुपौल, खेलानंद कुमार, लिपिक, त्रिवेणीगंज अनुमंडल, मणिकांत कामत, परिचारी कोषागार, सुपौल, पंकज कुमार वर्मा कार्यपालक सहायक, अनुमंडल कार्यालय, सुपौल; नवनीत प्रसाद ज्वाला, प्रधान लिपिक, जिला कल्याण; जयमद झा, परिचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बसंतपुर को चयनित किया गया है।
सहायक जिला मंत्री
राजकिशोर रंजन, प्रधान लिपिक, समाहरणालय, मो० अफरोज आलम, नाजिर, प्रखंड निर्मली, अमित कुमार राजा, उच्च वर्गीय लिपिक, किशनपुर प्रखंड; राजेश कुमार, लिपिक, अंचल छातापुर; मनीष कुमार राउत, लिपिक, रेफरल अस्पताल, छातापुर; मनीष कुमार मुस्कान, लिपिक, समाहरणालय; चन्दन कुमार, तकनीकी सहायक; मनोज कुमार पाल, प्रधान सहायक, शिक्षा विभाग, राधेश्याम कुमार, नाजिर, सरायगढ़ भपटियाही अंचल, अश्वनी कुमार सिन्हा, प्रधान सहायक, पिपरा अंचल, राजा मिश्रा, कार्यपालक सहायक, किशनपुर; मुकेश कुमार कामत, परिचारी, सदर अस्पताल सुपौल, अजय कुमार मल्लिक, विकास मित्र, सुपौल; सूर्य नारायण मंडल, परिचारी, समाहरणालय को चयनित किया गया है।संयुक्त मंत्री
श्रवण कुमार, चालक संघ, अमरेश कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक, किशनपुर प्रखंड, अमित कुमार पासवान, कार्यपालक सहायक, त्रिवेणीगंज को नामित किया गया है।
कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला नाजिर उप कोषाध्यक्ष मोहम्मद रहमत, सहायक जिला नाजिर
कार्यालय मंत्री मोहम्मद रहमान, अंचल सुपौल, प्रवीण कुमार सिंह, मरौना अंचल को मनोनीत किया गया है।महिला उप समिति
इन्दु कुमारी, प्रधान सहायक, समाहरणालय, रूबी कुमारी, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता किशनपुर, रेणु कुमारी, एएनएम, सदर अस्पताल, सुपौल, कुमारी आभा, एएनएम, सदर अस्पताल, सुपौल; सपना रानी, एएनएम, बसंतपुर को नामित किया गया है। वहीं
मीडिया प्रभारी
मोहम्मद शमशेर आलम, लिपिक, समाहरणालय, विकास कुमार, लिपिक, समाहरणालय तथा
अनुमंडल मंत्री सिकेन्द्र कुमार, त्रिवेणीगंज, नारायण पासवान, वीरपुर, भीष्म कुमार, निर्मली, मिथलेश सिंह, सुपौल को मनोनीत किया गया।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि नई टीम कर्मचारियों के हक, सम्मान और पुरानी पेंशन, नियमितीकरण एवं वेतन विसंगति की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। संगठन ही हमारी ताकत है, एकता ही हमारी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!