सुखासनी में सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

वरदान न्यूज/मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध किये जाने के विरोध में आलमनगर-बुधमा सम्पर्क पथ जाम कर आक्रोश व्यक्त किया है। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि सुखासनी चौंक से कोपा (सहरसा) सीमा तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पिछले 15 दिनों से सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। बीते बुधवार की संध्या से एकमात्र स्थल पर अतिक्रमण और दो पक्षों में जमीन विवाद की समस्या को लेकर सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध कर पूर्व से निर्मित दो-तिहाई ढ़लाई सड़क समेत पुरा हिस्सा बांस-बल्ली के सहारे घेर लिया गया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों ने मिलकर विवाद सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया। गुरुवार को करीब 15-20 ग्रामीणों ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेन्द्र नारायण यादव से मिलकर लिखित आवेदन समर्पित कर मामले की समुचित जानकारी दी। माननीय विधायक के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थल पर पहुंच कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया है। अधिकारीयों द्वारा समझाने बुझाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य लगातार अवरुद्ध रहा।सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिलकर करीब दो घंटे तक आलमनगर-बुधमा सम्पर्क पथ जाम रखा। सूचना के बाद बुधमा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास सदलबल के साथ स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इसके उच्च अधिकारी से परामर्श लेकर निर्माण कार्य शुरू किये जाने के अश्वासन पर जाम हटवाया। यातायात बहाल कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा है कि विवादित स्थल को छोड़कर पुरा सड़क निर्माण कार्य लगातार जारी रहेगी। सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध करने वाले तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!