सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने लोक शिकायत निवारण के तहत द्वितीय अपील के कुल 10 वादों की सुनवाई की। इसमें 5 वादों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 5 वादों में अगली तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई।
सुनवाई के दौरान कार्यालय वेश्म में अंचल अधिकारी सुपौल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एसएसए और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुपौल उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर और अंचल अधिकारी राघोपुर, त्रिवेणीगंज जुड़े रहे।

