सुपौल सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना पहुंचे आंदोलनकारी

पुराने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले सहित स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

वरदान न्यूज | सुपौल | 20 नवंबर 2026

सुपौल सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था में सुधार एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना के कार्यालय पहुंचे। वहां संबंधित अधिकारियों के समक्ष सुपौल सदर अस्पताल की विधि-व्यवस्था सुधारने, जिला स्वास्थ्य समिति सहित सदर अस्पताल में लंबे समय से कार्यरत पुराने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले तथा सिविल सर्जन सुपौल के कार्यों में सुधार की मांग उठाई गई।
आंदोलनकारी ने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था बेहतर होना आम जनता के हित में बेहद जरूरी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा, बेहतर प्रबंधन एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए पटना स्थित कार्यालय पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि सुपौल सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तथा जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिक मांग है।
आंदोलनकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती और अस्पताल की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
“सुपौल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त हो और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो—जब तक मांग पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!