त्रिवेणीगंज (सुपौल)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्रिवेणीगंज में रविवार को सोलर सेवा सेतु कैंप लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने किया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम लोगों को महंगे बिजली बिल से राहत दिलाने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी।
इस दौरान सोलर रूफटॉप लगा चुके लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना में बेहतर ऋण वितरण करने वाले बैंक कर्मियों को भी सम्मानित किया गया और पात्र लाभुकों को चेक वितरित किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि योजना में सरकार भारी सब्सिडी दे रही है –
- 1 KW पर – 40 हजार (केंद्र 30 हजार + राज्य 10 हजार)
- 2 KW पर – 80 हजार (केंद्र 60 हजार + राज्य 20 हजार)
- 3 KW पर – 98 हजार (केंद्र 78 हजार + राज्य 20 हजार)
मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ त्रिवेणीगंज, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुपौल, प्रखंड प्रमुख, बीस सूत्री अध्यक्ष सहित बैंक प्रतिनिधि, वेंडर और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे।


